हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के लालू सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
अभासा परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में क्रांति धरा के बलिदानियों को नमन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुमेरपुर कस्बे के लालू सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया l कला (आकृति) प्रतियोगिता में छात्र अंश जोशी ने प्रथम, दौड़ प्रतियोगिता में छात्र अंकित तथा कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र नैतिक को प्रथम स्थान मिला।