हुज़ूर: महापौर मालती राय केरवा डैम वॉटर फिल्टर प्लांट पहुंचीं, जल प्रदाय व्यवस्था का किया निरीक्षण
Huzur, Bhopal | May 28, 2026 भोपाल में गुरुवार को केरवा डैम स्थित नगर निगम के वॉटर फिल्टर प्लांट का महापौर मालती राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की जल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय भाजपा जिला अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य रविंद्र यती अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे |