बांसवाड़ा: बोरवट गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल; एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के बोरवट गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।परिजनों ने बताया कि पंकज और रवि निवासी लिमथान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।