हरिद्वार: जीआरपी पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, जीआरपी मुख्यालय ने दी जानकारी
जीआरपी पुलिस ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया है। रानीपुर स्थित जीआरपी मुख्यालय ने यह जानकारी दी। बता दे कि देश में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और लोहे की रोड मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रविवार रात को चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों और संदिग्धों से पूछताछ की गई है।