घाटमपुर: पासीखेड़ा गांव के किनारे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन लोग घायल, रेफर
साढ़ थाना क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी । मौके पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।