पटना ग्रामीण: पटना में छात्र नेता दिलीप ने पेपर लीक को बताया बेरोजगार युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा
बिहार में आए दिन पेपर लीक का मामला सामने आते रहता है। ऐसे में छात्र नेता दिलीप ने पॉलीटिकल पार्टीज पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता पक्ष को या फिर विपक्ष कोई भी पेपर लीक के मामले को नहीं उठा रहा है। जबकि पेपर लीक बेरोजगार युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। मौके पर दिलीप ने यह भी कहा कि पेपर लीक से लाखों करोड़ों युवाओं के करियर का मर्डर होता है।