पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की.
पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के नेतृत्व में राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने जदयू का दामन थामा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ,बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से अशफाक करीम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई.