पटना ग्रामीण: जिले में बिस्कुट फैक्ट्री के पास कबाड़ की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने पाया काबू
रविवार की दोपहर पटना के बिस्कुट फैक्ट्री के पास एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां पहुंचीं। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एहतियात के तौर पर कबाड़ के अगल-बगल के घरों को खाली कराया गया।