पटना ग्रामीण: पटना में भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा-राजद मे लालू प्रसाद यादव जी के परिवार का सिर्फ बोलबाला है.
भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा की राष्ट्रीय जनता दल पार्टी में लालू प्रसाद यादव जी के परिवार का ही सिर्फ बोलबाला है. वहीं उन्होंने ये भी कहा -राजद पार्टी मे महिला का मतलब राबड़ी देवी,मीसा भारती,रोहिणी आचार्या है.जबकि भाजपा ऐसी नहीं है भाजपा परिवार से हट कर अन्य महिलाओ को पार्टी से जोड़ती है.