पटना ग्रामीण: हार्डिंग रोड पुल के नीचे एक तेज रफ्तार कार ने रोड क्रॉस कर रही दूसरी कार और बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
सचिवालय थाना क्षेत्र के हार्डिंग रोड पुल के नीचे तेज रफ्तार कार ने रोड क्रॉस कर रही दूसरी कार और बाइक को टक्कर मार दी जिससे कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। वहीं कार सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए लेकिन ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया।