सिंगरौली: ग्राम बाघाडीह में दाल न मिलने पर पति ने पत्नी की लाठी से पीट पीटकर की हत्या
जिला सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाघाडीह में एक गुसैल पति ने अपने पत्नी को लाठी से पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। घटना के सूचना मिलते ही बरगवां टीआई शिव पूजन मिश्रा हमराह के साथ घटनास्थल पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।