खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड: दलित व पिछड़े मुहल्लों में खोले गए कई स्कूलों का अस्तित्व समाप्त
सरकार शिक्षा पर काफी जोर दे रही है। ख़ासकर समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बच्चों को मध्याह्न भोजन, पाठ्य पुस्तकें, पोशाक राशि, छात्रवृत्ति राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। परन्तु, दलित व पिछड़ा वर्ग बाहुल्य मुहल्लों में स्कूल क़ी कमी है। इसके चलते ऐसे मुहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे जल्दी स्कूली शिक्षा से जुड़ नहीं पा र