मांझी: घोरहट पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण
Manjhi, Saran | Aug 18, 2026 मांझी प्रखंड के घोरहट पंचायत में मंगलवार को सरकार के दिशा निर्देश के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास की देखरेख में किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू हुए शिविर में विभिन्न समस्याओं को लेकर महिला एवं पुरुष ग्रामीण पहुंचते रहे। करीब 3:00 बजे तक शिविर में लोगों का आना जाना जारी रहा।