पटेरा: बंधा के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल, डायल 112 ने पहुंचाया सिविल अस्पताल
Patera, Damoh | Aug 5, 2026 बंधा के पास बाइक सवार को पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी,जिससे एक युवक घायल हो गया, जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 7,30 बजे करीब सौरभ पिता अनिल ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी विजवार अपनी बाइक से घर जा रहा था कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी,जिसमें बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया,घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।