सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के भड़गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा 11 वर्षीय बालक, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव गांव में सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे आम तोड़ने के दौरान एक 11 वर्षीय बालक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक की पहचान भड़गांव निवासी गोविंद उरांव के 11 वर्षीय पुत्र आकाश उरांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे।