*जिला पदाधिकारी ने इसुआपुर प्रखंड के कटाव प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इसुआपुर प्रखंड की घटरा पुरसौली पंचायत स्थित कटाव प्रभावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, संभावित जोखिम तथा बचाव एवं निरोधात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में गेहुआ नदी की धारा प्रवाहित होती है तथा अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था ह्यूम पाइप के माध्यम से की गई है। स्थिति का अवलोकन करने के उपरांत जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रभावित स्ट्रेच का पक्कीकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नहर के किनारे उगे पुर
Saharsa, Bihar | Aug 7, 2026