मुज़फ्फरनगर: गढ़ी देशराज की पुलिया पर हुआ हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
मुजफ्फरनगर के काजीखेड़ा के पास गढ़ी देशराज की पुलिया पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जगाहेड़ी निवासी अवनेश और बघरा निवासी मुकुल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अवनेश की मौत हो गई। वहीं मुकुल की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।