गंगरार: गंगरार में सबरी आश्रम के खुले बरामदे का शिलान्यास विधायक सुरेश धाकड़ ने किया
गंगरार। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ द्वारा सबरी आश्रम स्थित मंदिर पर खुले बरामदे के लिए स्वीकृत 15 लाख रुपये की राशि का शिलान्यास शनिवार को किया गया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट योगेश कुमार व्यास ने बताया कि मुख्य अतिथि भैरों सिंह चौहान और अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान देवीलाल जाट की मौजूदगी में हुआ।