बेतिया: पटना पीएमसीएच में भाजपा नेता मनीष कश्यप की पिटाई मामले पर बेतिया में भाकपा जिला सचिव ने अपना बयान किया जारी
बेतिया में आज 20 मई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बयान में भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि भाजपा नेता मनीष कश्यप जिन्हें कभी सन ऑफ बिहार कहा जाता था, आज ठग आफ बिहार के नाम से वे प्रचलित हो चुके हैं, पटना पीएमसीएच में कमरे में बंद कर उनकी पिटाई की गई है, मनीष कश्यप के द्वारा पटना पीएमसीएच के डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।