कुंडम: कुंडम पुलिस ने घर के पास कच्ची शराब बेच रहे आरोपी को 8 लीटर शराब के साथ दबोचा
कुंडम थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगंवा में घर के पास ही कच्ची शराब का अवैध कारोबार कर रहे आरोपी विश्वजीत गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब जब्त कर अवैध शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई की। हालांकि, अपराध में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के चलते आरोपी को न्यायालय के समक्ष नोटिस पर पाबंद कर रिहा कर दिया गया। पु