खलीलाबाद: जिलाधिकारी कार्यालय पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में केमिस्टों ने किया प्रदर्शन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट कल्याण संगठन के बैनर तले जिले भर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, नकली दवाओं के कारोबार और मनमाने दामों के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजीव भाटिया के नेतृत्व में दवा व्यवसायियों ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।