सदर: वाराणसी में 15 अगस्त से भवन कर बकायेदारों को 100% ब्याज माफी, नगर निगम ने शुरू की ओटीएस योजना
वाराणसी नगर निगम ने भवन कर (गृहकर) बकायेदारों को बड़ी राहत देते हुए 15 अगस्त से 15 दिसंबर 2026 तक 'एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)' लागू करने की घोषणा की है। योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 तक के बकाया भवन कर पर लगने वाले ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। करदाता बकाया राशि एकमुश्त या तीन किश्तों में जमा कर सकते हैं।