हरिद्वार: रोहालकी अंडरपास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बहादराबाद पुलिस ने पकड़ा एक तस्कर
बहादराबाद पुलिस ने रोहालकी अंडरपास से एक शराब तस्कर को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी पर कार्रवाई की है। आरोपी सनजीत अलीपुर का रहने वाला है। चेतक पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आबकारी विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है।