जींद: जुलानी गांव में किसान के खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी
जुलानी गांव में किसान के खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में जुलानी गांव निवासी पूर्व सरपंच कर्मबीर ने बताया कि उनके खेत से सात अप्रैल की रात को अज्ञात लोगों ने ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली।