भीलवाड़ा: तेरापंथ युवक परिषद के वार्षिक अधिवेशन में मनोज दक 62 मतों से निर्वाचित हुए अध्यक्ष
भीलवाड़ा, तेरापंथ धर्मसंघ की संघीय संस्था तेरापंथ युवक परिषद भीलवाड़ा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें मनोज दक ने 62 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की, तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित महता ने बताया कि चुनाव में परिषद के 286 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया मनोज दक को 174 मत, एवं बादल मेहता को 112 मत प्राप्त हुए ।