कोंडागांव: लाईवलीहुड कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में 135 युवाओं का किया गया चयन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एवं मॉडल कैरियर सेंटर कोण्डागांव द्वारा कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 1220 पदों पर भर्ती करने हेतु लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।जिसमें 08 नियोक्ता एवं 01 परियोजना क्रियान्वयन संस्था के कुल 09 नियोजकों ने भाग लिया।जिसमें जिले के कुल 212 बेरोजगार युवाओ में से 135 प्रतिभगियों का चयन हुआ।