कोंडागांव: भीरागाँव में तालाब में डूबने से महिला की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि, कोंडागांव थाना क्षेत्र का मामला
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीरागांव में आज दोपहर एक महिला तालाब में डूब गई जिसकी पहचान भीरागांव निवासी 55 वर्षीय सुखबती देवांगन पति फिरतुराम देवांगन के रूप में की गई है। सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी प्रकाश देवांगन द्वारा अपनी मां की तालाब में डूबने की सूचना दी गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।