कोंडागांव: महात्मागांधी वार्ड PDS राशन दुकान के पास फेंसिंग बाउंड्री लाइन में फैली बिजली का करेंट, चपेट में आने से मवेशी की हुई मौत
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत महात्मागांधी वार्ड में आज सुबह एक मवेशी की बिजली के करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है यह हादसा महात्मागांधी वार्ड स्थित पीडीएस राशन दुकान के पास की है। जहां सुबह एक मवेशी को मृत हालत में देखा गया। पीडीएस राशन लेने पहुंचे हितग्राही इस घटना से बाल बाल बच गए हैं। फिलहाल विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है।