कोंडागांव: अंदकुरी गांडा समाज के तत्वाधान में आयोजित कोंडागांव जिला स्तरीय छात्र सम्मान एवम युवक-युवती परिचय सम्मेलन समारोह संपन्न
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत मसोरा के स्कूल मैदान में अंदकुरी गांडा समाज द्वारा जिला स्तरीय छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजाराम त्रिपाठी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुष्कृत किया गया। साथ ही युवक युवतियों ने अपना परिचय रखा।