चानन: किऊल थाना पुलिस ने वृंदावन गांव से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
किऊल थाना की पुलिस ने वृंदावन गांव से इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद उस्मान के पुत्र कुर्की वारंटी मोहम्मद तस्लीम को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 1:15 बजे उसे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक एक पुराने मामले में न्यायालय द्वारा मोहम्मद तसलीम के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया है.