बदायूं: उझानी में खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
Budaun, Budaun | Nov 20, 2026 बदायूं के उझानी नगर में खाटू श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार 10 बजे के आसपास शोभायात्रा महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज स्थित अजय कुमार मित्तल के निवास से शुरू हुई । शोभायात्रा के शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने पूजन किया ।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।