हमीरपुर: आज मुख्यालय में अधिवक्ता कचहरी परिसर में शुरू किया धरना-प्रदर्शन,बार-बेंच में टकराव पर वकीलों की हड़ताल जारी हुई।
मुख्यालय में बार संघ और बेंच के बीच टकराव के चलते बुधवार को वकीलों की हड़ताल शुरू हो गई। वकीलों के साथ अदालत में होने वाले दुर्व्यवहार को इस बार संघ ने बड़ा मुद्दा बनाया है। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट एवं प्रोग्रेसिव एवं प्रैक्टिसिंग डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन दोनो एक मंच पर आ गए हैं। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के स्थानांतरण की मांग भी की गई है।