हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र सरसई निवासी अपहरण कर हत्या के मामले में कोर्ट ने सपा लोकसभा प्रभारी को उम्रकैद की सजा सुनाई।
लोकसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल को मंगलवार को सुनाई गई उम्रकैद की सजा सपा के लिए तगड़ा झटका मानी जा रही है। इससे पूर्व सपा व्यापार सभा के प्रांतीग नेता केशव बाबू शिवहरे, उनके भाई और पुत्र की डेढ़ अरब रुपए की संपत्ति को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट में कुर्क कर लिया था।