शुजालपुर: कोर्ट के वारंट की कार्रवाई में बाधा, नायब नाजिर को मिली जान से मारने की धमकी
न्यायालय के कब्जा एवं कुर्की वारंट की कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नायब नाजिर कुलदीप कुमार सक्सेना की शिकायत पर शुजालपुर सिटी पुलिस ने काजीपुरा निवासी मुबारिक शाह और जहीर शाह के खिलाफ धारा 221, 296(बी), 351(3), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार