दतिया नगर: दतिया में 20 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया, अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर: तहसीलदार
दतिया शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भांडेर रोड स्थित नई जेल के पीछे सर्वे नंबर 257 की करीब 20 बीघा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों से निर्माणाधीन ढांचे और प्लॉटिंग के लिए की गई