खजनी: एसएसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी गगहाँ के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गुरुवार की देर रात को कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी गगहा दीपक कुमार सिंह के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया है। गगहाँ के थाना प्रभारी रहे दीपक कुमार सिंह को कैंपियरगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है वही साइबर अपराध थाना मे तैनात रहे निरीक्षक राजमणि शुक्ला को गगहा का प्रभारी निरीक्षक बनाया।