खजनी: भाटाडिहा में नल तोड़ने से मना करने पर विपक्षीगणों ने एक व्यक्ति का फोड़ा सिर, केस दर्ज
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भाटाडिहा गांव के निवासी रामवृक्ष के पुत्र संतोष कुमार ने थाने में बुधवार को तहरीर दिया था। तहरीर में उन्होंने बताया था कि गाँव के ही उनके भी विपक्षीगण रमाकांत व उनके पुत्र वीरेंद्र राहुल तथा उनकी पत्नी और पुत्रवधु बुधवार को एक राय होकर उनका नल तोड़ने लगे। संतोष ने जब नल तोड़ने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।