गिर्वा: जिले में केमिकल फैक्ट्री से दूषित हुआ पानी,तीतरडी पंचायत ने प्रशासन से की फेक्ट्री हटाने की मांग
#jansamasya
Girwa, Udaipur | Apr 23, 2025 उदयपुर: ग्राम पंचायत तीतरडी के अंबामाता घाटी क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट केमिकल फैक्ट्री द्वारा ज़मीन के भीतर केमिकल वेस्ट छोड़ने से इलाके का भूजल बुरी तरह से दूषित हो गया है। उप सरपंच मनोहरसिंह सिसोदिया ने जानकारी दी कि उक्त फैक्ट्री UIT कन्वर्ट कॉलोनी के पास स्थित है और इसमें कैमिकल निर्माण का कार्य किया जाता है।