नदबई: नदबई में विवाहिता का शव फंदे पर मिला, पीहर पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
नदबई क्षेत्र के गांव बरौलीछार में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।