सिरसागंज: अध्यापक नगर में 10 लाख की लूट का मामला, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण, निरीक्षण कर ली जानकारी
बता दें कि फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के अध्यापक नगर में दिनदहाड़े हुई 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस की सक्रियता तेज हो गई है। सनसनीखेज वारदात के बाद सोमवार दोपहर बजे मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश भी दिए।