पाटन: कटंगी के हरिओम नगर में मकान का ताला तोड़कर ₹10000 की चोरी, कटंगी पुलिस ने मामला दर्ज किया
थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि वार्ड नंबर 4 के राजकुमार चक्रवर्ती ने रिपोर्ट लिखाई है कि अपने बेटे को मेडिकल कॉलेज में देखने के लिए गया था जब वापस लौटा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और उसके अंदर बक्सा पेटी में रखे ₹10000 गायब थे एक व्यक्ति पर शक है जिसे उसने पुलिस को नाम लिखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।