पीरो: कथराई में पंचायत दिवस पर गूंजा विकास का बिगुल, बांटे गए चेक
Piro, Bhojpur | Jun 28, 2026 सियाडीह पंचायत अंतर्गत कथराई स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया लालमुक्ति पासवान द्वारा कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत लाभुकों को चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया लालमुक्ति पासवान ने कहा कि बिहार सरकार ने ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए किया गया है।