जांजगीर: पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करमंदी निवासी एक परिवार ने अपनी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पिता पिछले करीब 30 वर्षों से संबंधित भूमि पर कब्जे में थे, लेकिन अब एक व्यक्ति जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाने और न्याय दिलाने की मांग की है