मुगलसराय: जनपदीय पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल शराबियों के खिलाफ की कार्रवाई
जनपदीय पुलिस द्वारा शराब की दुकानों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ चेकिंग कार्रवाई अभियान जारी है। गुरुवार रात को जनपद के समस्त थानों द्वारा कुल 20 शराबियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान पूरे जनपद में चलता रहेगा।