पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा पूर्ति नामक यह छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और बड़बिल मुखिया टोली की निवासी थी। उसके पिता बाबूराम पूर्ति जमशेदपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह घटना शनिवार तड़के सुबह की बताई जा रही है।