बांसवाड़ा: पीएम वनधन विकास योजना में अनियमितताओं की जांच और राजीविका कार्मिकों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना में कार्यरत महिला कार्मिकों ने जिला कलेक्टर को शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे ज्ञापन सौंप कर उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में योजना में कई तरह की अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि राजीविका जिला कार्यालय द्वारा PMVDY के तहत जिला स्तरीय क्रय समिति के माध्यम से मशीनें खरीदी जानी थीं।