बांसवाड़ा: काली आमरी गांव में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एमजीएच में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के काली आमरी गांव में गुरुवार रात 10:30 बजे जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया लगी चोट, जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि 12:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि राकेश पुत्र रमेश निवासी काली आमरी का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।