बांसवाड़ा: तलवाड़ा जैन मंदिर में नकब्जानी के एक अभियुक्त को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलवाड़ा कस्बे मे गत दिनांक 13-1-25 की रात्रि में चोरी के मामले मे दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर नकबजनी करने वाले अभियुक्त गुजरात के दाहोद राजेश उर्फ राजू पिता लाला भाई जाति भाभोर निवासी मातवा पुलिस थाना जोसवाड़ा जिला दाहोद ( गुजरात ) को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी सदर सीआई ने गुरुवार रात 8 बजे दी।