बांसवाड़ा: बोरवट गांव के पास दसवीं की परीक्षा देकर पैदल घर जा रही दो छात्राओं को स्कूटी ने मारी टक्कर, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के बोरवट गांव के पास शुक्रवार दोपहर 1:15 बजे दसवीं की परीक्षा देकर पैदल घर जा रही दो छात्रा को स्कूटी ने मारी टक्कर, दोनों को लगी चोट, परिजनों ने बताया कि शिल्पा पुत्री शिवलाल और शांती पुत्री शंकर निवासी वेजापाड़ा दशहरा गामड़ी दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।