बांसवाड़ा: बांसवाड़ा पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस लाइन में सम्मानित किया गया, आईजी उदयपुर रेंज ने 25 अधिकारियों और जवानों को नवाजा
बांसवाड़ा। जिले में कानून व्यवस्था की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता के बीच विश्वास स्थापित करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बांसवाड़ा पुलिस को शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन के शौर्य सदन में उदयपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद विशेष अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।